SUSTAINABLE FAMILY FESTIVAL
हरित परिवार उत्सव
एक परिवार • एक दिन • सात हरित काम
इस शनिवार अपने परिवार और प्रकृति के साथ एक यादगार दिन बिताइए। अपने पेड़ों से मिलिए, धरती के नाम एक घंटा दीजिए और शाम को सपरिवार बाजरे का खीचड़ा बनाकर खाइए।
तारीख
शनिवार, 7 नवम्बर 2026
अपने घर, गाँव और आस-पास, सपरिवार
विशेष आकर्षण
खीचड़ा उत्सव
शाम को बाजरे का खीचड़ा, सब साथ बैठकर
BRICS Sustainable Lifestyle Week के अवसर पर, भारत की BRICS अध्यक्षता 2026 के संदर्भ में Mission LiFE से प्रेरित जनभागीदारी उत्सव।
#हरितपरिवारउत्सव
पेड़ हमारे हरित पारिवारिक सदस्य हैं
पारिवारिक वानिकी में पेड़ हमारे हरित पारिवारिक सदस्य हैं। Sustainable Family Festival इसी आत्मीय संबंध को हमारी रोजमर्रा की आदतों से जोड़ने का उत्सव है।
बच्चे, युवा, माता-पिता और बुजुर्ग, सब अपनी सुविधा और क्षमता के अनुसार इसमें भाग ले सकते हैं। नई सामग्री खरीदना जरूरी नहीं, घर में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें।
सात हरित काम
शनिवार को क्या करें?
अपने हरित सदस्यों से मिलें
परिवार के साथ अपने पेड़ों की खबर लें, देखभाल करें। बच्चे किसी एक पेड़ की कहानी जानें। जिनके यहाँ पेड़ नहीं हैं, वे उचित स्थान और देखभाल की व्यवस्था के साथ स्थानीय प्रजाति का पौधा लगाएँ अथवा अनुमति लेकर किसी मौजूदा पेड़ की देखभाल अपनाएँ।
पानी की बर्बादी रोकें
नल और टंकी जाँचें। रिसाव हो तो ठीक करवाएँ; अन्यथा पानी बचाने की एक व्यावहारिक आदत अपनाएँ।
कपड़े का थैला साथ रखें
खरीदारी में कपड़े का थैला प्रयोग करें। परिवार संकल्प ले: “हर खरीदारी में अपना थैला साथ रखेंगे।”
धरती के नाम एक घंटा दें
दोपहर 3 से 4 बजे तक गैरजरूरी बिजली उपकरण बंद रखें। इस घंटे परिवार साथ बैठे, बातचीत करे या अपने हरित सदस्यों के साथ समय बिताए। चिकित्सा उपकरण, फ्रिज और अन्य आवश्यक उपकरण चालू रखें। इस समय असुविधा हो तो अपनी सुविधा का दूसरा एक घंटा चुनें।
दोपहर 3:00 से 4:00
पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान की जिम्मेदारी लें
एक पुराने उपकरण के लिए तय करें: उपयोग जारी रखना है, मरम्मत करवानी है या अधिकृत ई-कचरा संग्रहकर्ता तक पहुँचाना है। उसे सामान्य कचरे में न डालें।
खीचड़ा उत्सव मनाएँ
शाम को बाजरे का खीचड़ा बनाएँ और सपरिवार साथ बैठकर खाएँ। तैयारी, परोसने और सफाई में सभी हाथ बँटाएँ। बुजुर्ग स्थानीय भोजन की कहानी सुनाएँ। अन्य क्षेत्रों के परिवार अपने स्थानीय मोटे अनाज की खिचड़ी या पारंपरिक व्यंजन के साथ जुड़ सकते हैं।
भोजन बचाएँ, कचरा अलग रखें
जितनी भूख, उतना परोसें; जरूरत हो तो दोबारा लें। खाने योग्य बचा भोजन सुरक्षित रखें और गीला-सूखा कचरा अलग करें।
शनिवार की एक सरल योजना
सुबह
पेड़ों से मिलना, नल और टंकी की जाँच
काम 1, 2
दिन
थैले के साथ खरीदारी, पुराने उपकरण का निर्णय
काम 3, 4
दोपहर 3 से 4
धरती के नाम एक घंटा
काम 4, 5
शाम
खीचड़ा उत्सव, भोजन बचाना, कचरा अलग करना
काम 6, 7
भाग लेना आसान है
चरण 1 • आज
पंजीकरण करें
नीचे का फॉर्म भरें। एक परिवार, एक पंजीकरण
चरण 2 • शनिवार, 7 नवम्बर
गतिविधियाँ करें
सातों काम या जितने संभव हों, अपनी सुविधा से।
चरण 3
अनुभव दर्ज करें
कौन से काम किए और कौन सी दो आदतें आगे रखेंगे। तस्वीरें वैकल्पिक हैं।
इंटरनेट की सुविधा न होने पर परिवार की सहमति से कोई स्वयंसेवक पंजीकरण और रिपोर्ट दर्ज कर सकता है। सहायता: +91 74259 50507